Epson L3350 प्रिंटर में Direct WiFi Setup और WiFi Router से कैसे कनेक्ट करें

Epson Printer Company ने अपने प्रिंटर की नई सीरीज लॉन्च की हैं। जिसमे Epson L3250 को अपग्रेड करके Epson L3350 कर दिया है। 

Epson EcoTank L3350

इस सीरीज में Epson L3310, L3350, L3311, L3360 जैसे बहुत सारे मॉडल लॉन्च किये हैं। जिन्हें आप अपने काम के अनुसार खरीद सकते हैं। 

लेकिन आज में Epson L3350 के बारे में जानकारी दूंगा की Epson L3350 प्रिंटर को Wi-Fi router और Direct Wi-Fi को सेटअप कैसे करें।

Epson L3350 Printer को अपने Wi-Fi router से कैसे कनेक्ट करें 

Mobile App से प्रिंटर को Wi-Fi से कनेक्ट कर सकते हैं। इस प्रिंटर को Wi-Fi router से कनेक्ट करने के लिये step by step फॉलो करें -
Epson Smart Panel App

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Epson Smart Panel App को इनस्टॉल करें और app को ओपन करें।
  • इसमें आपको कुछ Agreement और Privacy Policy को Accept करना होगा।
  • इसके बाद आपको ऊपर की तरफ + का आइकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर आपको चार प्रकार के ऑप्शन दिखाई देंगे। 

1. Set Up a New Product

अगर अपने अभी नया प्रिंटर ख़रीदा है तो उसे Wi-Fi router से कनेक्ट करने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते है। इस पर क्लिक करने के बाद यहाँ सेटअप शुरू हो जायेगा। 

Epson L3350 Smart Panel App wifi setup

सेटअप शुरू होने से पहले आपको अपने मोबाइल को उस Wi-Fi router से कनेक्ट करना है। जिससे आप अपने प्रिंटर को कनेक्ट करना चाहते हैं। 

और अपने मोबाइल का Bluetooth को ऑन कर दें। इसके बाद इस App में Chat स्टार्ट हो जायेगी। इसमे से दिखाये गये सभी स्टेप को फॉलो करें।

इसमें आपको उस Wi-Fi का नाम दिखायेगा जिससे आपका मोबाइल कनेक्ट और फिर आपसे उसका पासवर्ड पूछेगा तो आपको  Wi-Fi का पासवर्ड वहां पर लिखना हैं। 

फिर यहाँ पर कुछ समय लगेगा और आपका प्रिंटर Wi-Fi से कनेक्ट हो जायेगा। इसके बाद आपसे प्रिंट क्वालिटी चेक करने के लिए कहेगा। 

अगर आप पहली बार सेटअप कर रहें है तो आपको एक बार Print Quality Check कर लेना हैं। बाद में आपसे जो प्रिंट निकला होगा उसे स्कैन करने को कहेगा। आपको स्कैनर पर उस प्रिंट को रख देना हैं। 

उसके बाद प्रिंटर उसे स्कैन कर लेगा। इसके बाद आप अपने प्रिंटर से कुछ भी प्रिंट कर सकते हैं।

2. Connect to a product already on Wi-Fi

इसका मतलब अपने प्रिंटर को दूसरे Wi-Fi राऊटर से कनेक्ट करना चाहते है। पहले किसी Wi-Fi राऊटर से कनेक्ट था। लेकिन अब आपको Wi-Fi चेंज करना है। इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते है। 

Epson L3350 Smart Panel App change wifi

इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे और सबसे पहले अपने मोबाइल में Bluetooth और Wi-Fi को ऑन करेंगे। अपने मोबाइल को नए Wi-Fi राऊटर से कनेक्ट करेंगे। इसके बाद स्टेप बाई स्टेप Chat स्टार्ट हो जाएगी।

इसमें भी उस तरह से Wi-Fi कनेक्ट कर सकते है जैसे पहले स्टेप में किया था। लेकिन इसमें आपको नए Wi-Fi नाम और पासवर्ड लिखना है।

Epson L3350 Printer में Direct Wi-Fi Setup कैसे करें

Epson प्रिंटर में Direct Wi-Fi Setup करना बहुत ही आसान हैं। इसमें मोबाइल की कोई जरूरत नहीं हैं। प्रिंटर में ही दिए गए बटनो के माध्यम से सेटअप कर सकते हैं। 

Epson L3350 Direct Wi-Fi setup

जैसे इस इमेज में दिखाया गया है। दो बटन जो लाल रंग के घेरे में है। इस दोनों बटनों को एक साथ 5sec तक दबाना है। इसके बाद लेफ्ट साइड में दो इंडिकेशन लाइट हैं। वह दोनों एक एक करके टिमटिमाने लगेंगी। 

इसके बाद लाइट टिमटिमाना बंद हो जाएँगी और लेफ्ट साइड की निचे वाली लाइट जलती रहेगी। इसका मतलब है की आपके प्रिंटर में Direct Wi-Fi ऑन हो गया है। 

अब इससे अपने मोबाइल या लैपटॉप को कनेक्ट करने के लिए आपके पास प्रिंटर के Wi-Fi का पासवर्ड होना चाहिए। प्रिंटर के Wi-Fi का नाम और पासवर्ड पता करने के लिए प्रिंटर में इस बटन (जैसे इस इमेज में दिखाया गया है ) को 5 sec के लिए दबाये रखे।

Epson L3350 Direct Wi-Fi password

कुछ देर बाद एक प्रिंट निकलेगा जिसमे प्रिंटर के Direct Wi-Fi का नाम और पासवर्ड लिखा होगा। किसी भी प्रिंटर में अगर Direct Wi-Fi का ऑप्शन दिया गया है तो इसका मतलब है की उस प्रिंटर का अपना खुद का Wi-Fi होता है। 

जिसे अपने मोबाइल या लैपटॉप से कनेक्ट करके डायरेक्ट प्रिंट कर सकते है। अगर आपको इस पोस्ट से जुड़ कोई भी सवाल या जानकारी साझा करनी है तो इस पोस्ट के निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। 
Previous Post Next Post