Epson L3350 प्रिंटर से अपने Wi-Fi और USB cable लगा कर प्रिंट किया होगा। लेकिन आप इस प्रिंटर से Email के माध्यम से भी डॉक्यूमेंट या फोटो प्रिंट कर सकते हैं।
अगर आप का प्रिंटर Wi-Fi से कनेक्ट हैं और आप घर से बहार है तब भी प्रिंटर को Email के साथ डॉक्यूमेंट या फोटो भेज कर प्रिंट कर सकते है।
![]() |
| यह इमेज epson connect वेबसाइट से लिया गया है |
इसका उपयोग करने के लिए आपको Epson Connect सर्विस पर प्रिंटर को रजिस्टर करना होता है। इसके बाद आप इसका उपयोग कर सकते है।
Epson L3350 प्रिंटर में Email प्रिंट की सुविधा को शुरू करने के लिए निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
Epson L3350 प्रिंटर को Email प्रिंट के लिए Epson Connect सर्विस पर प्रिंटर का रजिस्ट्रेशन करें
Epson Connect पर प्रिंटर का रेजिस्ट्रेशन करें
Epson प्रिंटर से ईमेल द्वारा प्रिंट करने के लिए सबसे पहले आपको Epson Connect पर अपने Epson L3350 को रजिस्टर करना है।
इसके अपने ब्राउज़र में Epson Connect लिख कर सर्च करें। सर्च में दिख रहे Epson Connect वेबसाइट पर क्लिक करें।
वेबसाइट खुलने के बाद How to Register पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको किस तरह के प्रोडक्ट को रजिस्टर करना है एक प्रिंटर या स्कैनर।
![]() |
| यह इमेज epson connect वेबसाइट से लिया गया है |
लेकिन हम यहाँ Epson L3350 प्रोडक्ट को रजिस्टर करना चाहते है जोकि यह एक प्रिंटर है। Registering a printer ऑप्शन के निचे कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे।
अगर आपके प्रिंटर में बड़ी स्क्रीन है तो आप Registering from Your Printer Panel ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन हम यहाँ Epson L3350 प्रिंटर के बारे में बात कर रहें तो इस प्रिंटर में कोई भी बड़ी स्क्रीन नहीं होती है।
तो हम शुरू के दो ऑप्शन के माध्यम से अपने प्रिंटर को रजिस्टर करना सिखेंगे -
1. Registering from Your Computer के माध्यम से अपने प्रिंटर को कैसे रजिस्टर करें
आपको पहले ऑप्शन पर क्लिक करना है इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे 2 ऑप्शन में Download and install Epson Connect Printer Setup from the following URL and then launch the application के निचे सेटअप डाउनलोड करने के लिए एक url दिया गया है इस पर क्लिक करके सेटअप को डाउनलोड कर लें।
![]() |
| यह इमेज epson connect वेबसाइट से लिया गया है |
नोट :- अपने प्रिंटर को रजिस्टर करने से पहले उसे Wi-Fi से कनेक्ट जरूर होना चाहिए। अगर आपको अपने प्रिंटर को Wi-Fi से कैसे कनेक्ट करना है। इसकी पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
सेटअप डाउनलोड होने के बाद इस पर दो बार क्लिक करके ओपन करें। इसके बाद सेटअप इनस्टॉल होना शुरू हो जायेगा। जिसमे सभी ऑप्शन पर Next बटन पर क्लिक करके इसे इनस्टॉल कर लेना है।
इनस्टॉल होते ही एक नई विंडो खुल जाएगी जिसमें Register or Remove the Printer/Scanner from Epson Connect ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें और Next बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके ब्राउज़र में एक नया पेज खुलेगा जिसमे Login और Create Account का ऑप्शन दिखाई देगा।
![]() |
| यह इमेज epson connect वेबसाइट से लिया गया है |
आपको Create account पर क्लिक करें और Register New Epson Global ID पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्टर पेज खुल जायेगा।
यहाँ आपको अपना Email लिखें और वेरीफाई करें अपना Country or Region चुने और निचे अपना एक नया पासवर्ड लिखे जो आपको Epson Connect पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल होगा। और बाकी सभी जानकारी सही से भरें।
रजिस्टर होने के बाद आपके ईमेल पर एक ईमेल आएगा जिसमे आपका ईमेल और आपके प्रिंटर का ईमेल एड्रेस लिखा होगा साथ प्रिंटर रजिस्टर होते ही आपका प्रिंटर द्वारा एक प्रिंट निकलेगा जिस पर सभी जानकारी लिखी होगी।
सभी स्टेप पूरा होने के बाद लॉगिन पेज खुल जायेगा। तो आपको अपनी ईमेल और पासवर्ड से पोर्टल लॉगिन करें। यहाँ पर प्रिंटर ईमेल की सभी सर्विस को मैनेज कर सकते है।
2. Registering from Your Smartphone or Tablet के माध्यम से अपने प्रिंटर को कैसे रजिस्टर करें
सबसे पहले Registering from Your Smartphone or Tablet पर क्लिक करें। और अपने स्मार्ट फोन या टेबलेट में Epson Printer Finder या Epson Smart Panel एप्प का इस्तेमाल कर सकते है।
Epson Printer Finder को डाउनलोड करें और इस ओपन करें। इसमें अपना प्रिंटर सर्च करें उस पर क्लिक करें। जब आप सर्च में दिख रहे पाने प्रिंटर पर क्लिक करते है तो इसमें आपको Enable Epson Connect ऑप्शन दिखाई देगा।
इस पर क्लिक करें इसके बाद ब्राउज़र में एक वेब पेज खुल जायेगा जिसमे आपको सबसे पहले Create Account पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना लेना हैं।
जिस तरह से अपने डेस्कटॉप पर सेटअप किया था यहाँ पर भी उसी तरह से सेटअप को पूरा करें। या फिर Epson Smart Panel के माध्यम से भी Epson connect सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इस एप्प में अपने प्रिंटर पर क्लिक करें और सबसे निचे Epson Connect menu में Epson Connect रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करके पाने प्रिंटर को रजिस्टर कर सकते हैं।
अगर आपको इससे जुडी कोई भी जानकारी या सुझाव हो तो आप हमें कम्मेंट या कांटेक्ट कर सकते हैं।







.png)
